{"_id":"6a228c96243893bff4089347","slug":"dr-sanjeev-balyan-meets-family-of-murdered-kabaddi-player-anushka-assures-justice-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: डॉ. संजीव बालियान ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: डॉ. संजीव बालियान ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के चिरौड़ी गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया।
डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के चिरौड़ी गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
Trending Videos
परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना
डॉ. संजीव बालियान ने अनुष्का के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि एक युवा खिलाड़ी की हत्या बेहद दुखद और समाज को झकझोर देने वाली घटना है। इस कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Murder: कॉल कर कहा-आपके घर बॉल गिर गई है; दरवाजा खोलते ही कर दी लूट, पड़ोसी को पहचाना तो कर डाली पूनम की हत्या
हत्याकांड से क्षेत्र में आक्रोश
गौरतलब है कि कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया की हत्या के बाद उसका शव नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में श्याम धानुक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
डॉ. बालियान ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।