फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entry into CCSU will not be permitted without a pass or token.

Meerut News: सीसीएसयू में बिना पास और टोकन के नहीं मिलेगा प्रवेश

Thu, 15 Oct 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Entry into CCSU will not be permitted without a pass or token.
कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि कैंपस की सुरक्षा को लेकर लिए अहम फैसले
विज्ञापन

स्टाफ के वाहनों के लिए बनेगा पास, बाहरी वाहनों को लेना होगा टोकन
सुरक्षा गार्डों की गश्त बढ़ेगी, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू परिसर में अब बिना वैध पास या निर्धारित टोकन के वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने वाहनों के लिए पास बनवाना होगा, जबकि बाहरी वाहनों को प्रवेश से पहले टोकन लेना अनिवार्य होगा। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुलपति संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य होगा। बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए किसी भी वाहन को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा गार्डों की गश्त बढ़ाई जाएगी। जिन स्थानों पर अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। वाहन चालकों को सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करना होगा। बिना वैध पास या टोकन के प्रवेश की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कुलसचिव अजय कृष्णा यादव, चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी, सभी छात्रावासों के वार्डन, इंजीनियर मनीष मिश्रा, डॉ. दुष्यंत चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed