{"_id":"69dc878310489d326c013289","slug":"fire-in-99-store-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1159142-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 99 स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 99 स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- पांच वाहन ले जाकर दमकल कर्मियों ने 1 घंटे में पाया आग पर काबू
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र जेल चुंगी के पास स्थित 99 स्टोर में रविवार रात 2:00 बजे आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मी पांच वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और 1 घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।
एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि रात 2:09 पर 99 स्टोर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस स्टोर को बासित अली चलाते हैं। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्टोर में प्लास्टिक का सामान था इसलिए आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे स्टोर में आग लग गई। पांच दमकल वाहनों की मदद से 1 घंटे में आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक सामान जल चुका था। हालांकि दमकल कर्मियों के प्रयास से आसपास की दुकानों तक आग नहीं पहुंची।