{"_id":"6a26c4e8d7f96e09d509bcf9","slug":"gold-medalist-yashvardhan-was-honored-by-the-minister-meerut-news-c-72-1-mct1009-154453-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वर्ण पदक विजेता यशवर्धन को मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वर्ण पदक विजेता यशवर्धन को मंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुजरात के गांधीनगर में हुई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण पदक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी यशवर्धन त्यागी ने 29 मई से 2 जून 2026 तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग एवं पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यशवर्धन की इस उपलब्धि पर सोमवार को मेरठ पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मेरठ दक्षिण विधायक व मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने यशवर्धन को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यशवर्धन जैसे युवा ही देश का भविष्य हैं। अपनी मेहनत और लगन से इन्होंने सिद्ध कर दिया कि मेरठ की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
मंत्री ने आगामी एशियाई आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यशवर्धन को अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भी यशवर्धन की उपलब्धि को पूरे समाज एवं मेरठ की कामयाबी बताया। इस अवसर पर भाजपा शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, वागीश त्यागी, शिवांश त्यागी, आदर्श तोमर आदि रहे। यशवर्धन ने सम्मान पाकर कहा कि यह जीत उनके माता-पिता और मेरठ की जनता के आशीर्वाद से मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos