फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High Alert in Meerut: Chandrashekhar Azad Stopped at Meerut Toll Plaza While Heading to Meet Victim's Family

Meerut: चंद्रशेखर आजाद को टोल पर रोका, बोले-पुलिस की कार्रवाई गलत, दोषियों को जवाब देना होगा

Fri, 10 Jul 2026 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद के दौरे को लेकर सिवाया और भूनी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
High Alert in Meerut: Chandrashekhar Azad Stopped at Meerut Toll Plaza While Heading to Meet Victim's Family
छात्रा हत्याकांड पर सियासत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आज दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: छात्रा हत्याकांड पर सियासत, वायरल ऑडियो के बाद एसएसपी का बड़ा बयान, बोले-मेरे विरोधी दो पेड़ लगाएं 
विज्ञापन


सिवाया टोल पर भारी पुलिस बल, बैरिकेडिंग की गई
चंद्रशेखर आजाद के मेरठ पहुंचने से पहले ही सिवाया टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर टोल की कुछ लेन बंद कर दी हैं और केवल एक लेन से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। कई थानों की पुलिस और त्वरित प्रतिक्रिया बल भी तैनात किया गया है। वहीं आजाद समाज पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए हैं।

High Alert in Meerut: Chandrashekhar Azad Stopped at Meerut Toll Plaza While Heading to Meet Victim's Family
चंद्रशेखर के साथ मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सिवाया टोल पर रोके गए चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद जैसे ही मेरठ पहुंचे, पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग कर उनका काफिला रोक दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और त्वरित प्रतिक्रिया बल भी तैनात किया गया।

बोले- मैं सिर्फ पीड़ित परिवार से मिलने आया हूं
पुलिस द्वारा रोके जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह केवल ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य परिवार का हालचाल जानना और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ खड़ा होना है। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी उन्हें आगे जाने देने की मांग की।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, दे डाली आंदोलन की चेतावनी
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का इस तरह लोगों को पीटना ठीक नहीं है और बहनों पर अत्याचार हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दोषियों और जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

High Alert in Meerut: Chandrashekhar Azad Stopped at Meerut Toll Plaza While Heading to Meet Victim's Family
मेरठ में सिवाया टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

समर्थकों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
चंद्रशेखर आजाद के मेरठ दौरे को देखते हुए सिवाया टोल के साथ-साथ आसपास के मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग कर कुछ लेन बंद रखीं और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की। 

भूनी टोल पर भी वाहनों की सघन जांच 
सरूरपुर क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर भी पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। चारपहिया और दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

प्रशासन का मानना है कि चंद्रशेखर आजाद के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

High Alert in Meerut: Chandrashekhar Azad Stopped at Meerut Toll Plaza While Heading to Meet Victim's Family
चंद्रशेखर के साथ मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
चंद्रशेखर आजाद रोहटा क्षेत्र स्थित गांव पहुंचकर ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सामाजिक माध्यम पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह घटना को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों से भी मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे। उन्होंने हाल के घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई पर भी चिंता जताई है।

High Alert in Meerut: Chandrashekhar Azad Stopped at Meerut Toll Plaza While Heading to Meet Victim's Family
थिरोट गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोपी का पीएसी भाई निलंबित
उधर, मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के पीएसी में तैनात कांस्टेबल भाई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed