फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Embezzlement of government rations; computer operator arrested for misusing his Aadhaar card 56 times.

मेरठ: सरकारी राशन का गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर ने 56 बार किया अपने आधार कार्ड का दुरुपयोग, गिरफ्तार किया

Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर की जांच में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात रहे अविनाश कुमार की भूमिका सामने आई थी। वह राशन के गबन में संलिप्त पाया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Embezzlement of government rations; computer operator arrested for misusing his Aadhaar card 56 times.
सरकारी राशन। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

राशन वितरण प्रणाली में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का दुरुपयोग कर पात्र लाभार्थियों के खाद्यान्न का फर्जी तरीके से आहरण कराया गया। इस मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की मेरठ सेक्टर टीम ने बुधवार को वांछित कंप्यूटर ऑपरेटर मुरादाबाद निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। उसने अपने आधार नंबर का 56 बार इस्तेमाल कर कंप्यूटरीकृत राशन वितरण प्रणाली में हेराफेरी की थी।
विज्ञापन

 

ईओडब्ल्यू एसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि जुलाई 2018 में मुरादाबाद के थाना नागफनी में राशन वितरण प्रणाली में फर्जीवाड़े को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि आरोपी ने बायोमेट्रिक तकनीक का दुरुपयोग किया। कंप्यूटर प्रणाली में पहले से दर्ज लाभार्थियों के आधार नंबर को एडिट कर आधार नंबर दर्ज किए गए और ई-पास मशीन पर अंगूठे का इस्तेमाल कर राशन का फर्जी तरीके से आहरण कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात रहे अविनाश कुमार की भूमिका सामने आई थी। जांच में पाया गया कि उसने अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर कंप्यूटरीकृत राशन वितरण प्रणाली का दुरुपयोग करने में सहयोग किया। ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपी ने अपने आधार नंबर का 56 बार इस्तेमाल कर बायोमेट्रिक माध्यम से ई-पास मशीन के जरिये पात्र लाभार्थियों के खाद्यान्न का आहरण कराने में सहयोग किया था। इसके बाद से आरोपी मुकदमे में वांछित चल रहा था। ईओडब्ल्यू टीम ने बुधवार को आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखें...
सीसीएसयू: एलएलबी की दूसरी मेरिट 5 सितंबर को, आरक्षण का भी रखा जाएग ध्यान; 7 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed