सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BCCI Vice President and Rajya Sabha member Rajeev Shukla daughters will touch news hight from IPL

Meerut: BCCI के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला बोले IPL से बेटियों छुएंगी आसमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Jan 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला सोमवार को भामाशाह पार्क पहुंचे। बोले भारत में भी विदेशों की तरह खेलों का युग शुरू हो गया है। मेरठ खेलों का गढ़ रहा है, यहां के युवा क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में बढ़ रहे है।

Meerut: BCCI Vice President and Rajya Sabha member Rajeev Shukla   daughters will touch news hight from IPL
बीसीसीआई उपाध्यक्ष के साथ खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ खेलों का गढ़ है और यहां के युवा सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं अन्य खेलों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सोमवार को भामाशाह पार्क के रणजी मैदान पर पहुंचे बीसीसीआई के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आज से भामाशाह पार्क में आज से  उत्प्रतर प्रदेश व ओडिशा के बीच होने वाले रणजी मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।   
Trending Videos

 

उन्होंने कहा मेरठ में आने से पहले उनके पास एक अच्छी खबर आई है, महिला आईपीएल के लिए मीडिया के राइट्स 991 करोड़ की नीलामी फाइनल हो गई है। जिसके बाद महिला आईपीएल का रास्ता साफ हो गया है। इसी सत्र में महिला आईपीएल शुरू हो जाएगा। जिसके लिए जल्द टीम बनाई जाएंगी। जिससे बेटियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने भामाशाह पार्क में खेल जागरूकता रैली को लेकर जिला क्रिकेट संघ व आयोजकों की सराहना की। कहा विदेशों की तरह अब भारत में भी खेलों का युग शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और दूसरे देशों की तरह हमारे यहां भी युवा खेलों में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि हमारे यहां कंप्टिशन बहुत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में भुवी और प्रवीण कुमार को परखा 
उन्होंने बताया कई साल पहले गांधीबाग में मैच के दौरान भुवनेश्वर गेंदबाजी करते देखा। जबकि प्रवीण कुमार को भी गेंदबाजी करते देखा तो लगा इनमें इतनी प्रतिभा है तो इन्हें आगे जाना चाहिए। दोनों खिलाड़ियों के लिए सलेक्टर्स से बात की तो उनका चयन भी हुआ और वो खरे भी उतरे। उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ जनसंख्या है और 15 खिलाड़ी ही खेलते हैं। यहां प्रतिभा की कमी नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में लीग शुरू करेंगे जिससे प्रतिभा दबी न रहे। आज भारतीय टीम भी मानने लगी है कि उत्तर प्रदेश में अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं। मेरठ तो खेलों का गढ़ है, कई जिलों में मेरठ सबसे ऊपर स्थान रखता है। महिला क्रिकेटरों को निकलने का प्रयास रहना चाहिए। कहा उप्र और ओडिशा दोनों टीमें ही हमारी हैं, खिलाड़ी अच्छा खेलें और फाइनल तक पहुंचे।

भारत जोड़ो यात्रा सफल हुई 
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्होंने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता ने बहुत प्यार दिया है।  करोड़ों लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, जिससे साफ है यात्रा सफल हुई है। कहा 2024 चुनाव में तो अभी समय है, इसलिया लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता जमीन पर मेहनत कर रहे हैं, जिसके परिणाम सुखद आएंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा मेहनत करते करते खिलाड़ी की आत्मा भी पवित्र हो जाती है। जो भी खिलाड़ी होता है वो अच्छा अधिकारी भी बन सकता है। खेलों में मेरठ ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, उन्होंने युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मेरठ का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सोमवार दोपहर एमडीसीए द्वारा डा. योगेश कुमार के निर्देशन में आयोजित खेल जागरूकता रैली का आर्मी बैंड ने स्वागत किया तो माहौल खेलमय हो गया। जिसके बाद राजीव शुक्ला ने अर्जुन अवार्डी अलका तोमर व दिव्या काकरान, भारतीय क्रिकेटर शिवम मावी, सौरभ कुमार, मुक्केबाज रॉकी चौधरी, रूपल चौधरी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांधीबाग कोच तनकीब अख्तर, आशीष शर्मा, नदीम अब्बासी, जीसीए निदेशक नलिन अग्रवाल, शोभी अहलावत मुजफ्फरनगर, प्रतीक तोमर बागपत, जेपी एकेडमी के आशीष जाखड़, , चेतन रतूड़ी आईटीआई एकेडमी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुमार,  क्रिकेट कोच लक्ष्यराज त्यागी को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed