पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP state president Bhupendra Choudhary says he will win all seats in by-elections

Meerut: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, विधानसभा उपचुनाव में जीतेंगे सभी सीटें

Fri, 11 Oct 2024 07:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Oct 2024 07:31 PM IST
सार

भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर भी जिला, क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर पर चर्चा हो चुकी है। 

विज्ञापन
Meerut: BJP state president Bhupendra Choudhary says he will win all seats in by-elections
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी तैयार है। एनडीए गठबंधन के अंतर्गत ही उपचुनाव लड़ा जाएगा। सीटों के बंटवारे पर फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उपचुनाव में सभी दस सीटों पर एनडीए जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने मेरठ पहुंचे। बातचीत में उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर भी जिला, क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर पर चर्चा हो चुकी है। पार्टी का संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा। विधानसभा उपचुनाव एनडीए गठबंधन के दलों के साथ मिलकर लड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव चाहे सहयोगी लड़ें या भाजपा, सभी सीटों पर मंडल, सेक्टर, बूथ की रचना पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त है। प्रदेश में उप चुनाव महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के साथ होने की संभावना है। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। 2022 में मंझवा और कटहरी विधानसभा सीट पर निषाद पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़े थे, जबकि मीरापुर सीट पर रालोद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बल पर उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
 
विज्ञापन

प्रदेश में बन गए भाजपा के दो करोड़ सदस्य
चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। प्रदेश में अब तक दो करोड़ सदस्य बन चुके हैं। पिछले सदस्यता अभियान में एक लाख 83 हजार सदस्य बने थे। पूरे देश में लगभग नौ करोड़ सदस्य बन चुके हैं। 15 अक्तूबर से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। प्रदेश में डेढ़ लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed