{"_id":"6a32dbb4b7cc048c1f04d115","slug":"meerut-contractor-s-own-uncle-in-law-had-demanded-50-lakh-in-extortion-money-and-left-a-cartridge-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सगे फूफा ने मांगी थी ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी, चिट्ठी के साथ घर पर रखा था कारतूस; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सगे फूफा ने मांगी थी ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी, चिट्ठी के साथ घर पर रखा था कारतूस; ऐसे हुआ खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Three accused arrested: मेरठ के शाहजहांपुर निवासी अमजद ठेकेदार के घर के बाहर बाइक सवार दो आरोपी धमकी भरी चिट्ठी रखकर गए थे। पुलिस ने जांच की तो सगा फूफा महफूज उर्फ फूजी मास्टरमाइंड निकला।
गिरफ्तार तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कस्बा शाहजहांपुर निवासी नगर पंचायत के ठेकेदार अमजद घर से बाहर दरवाजे पर लिफाफे में कारतूस और चिट्ठी रखकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला ठेकेदार का सगा फूफा निकला। स्वाट टीम ने सर्विलांस और बाइक नंबर के जरिये फूफा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी अमजद नगर पंचायत में ठेकेदार है। 14 जून को तहरीर देते हुए बताया कि किसी समय हेलमेट लगाए दो बाइक सवार लोग उसके घर के दरवाजे पर एक लिफाफा रखकर गए हैं। खोलने पर उसमें एक .315 बोर का कारतूस तथा एक चिट्ठी मिली। जिसमें 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। नहीं देने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे पर लिफाफा डालते हुए दोनों लोग घर से सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर स्वाट टीम को भी लगाया गया। जिसके बाद सीसीटीवी, मोबाइल तथा बाइक के नंबर के माध्यम से आरोपी तक पहुंच गई।
सीओ ने बताया कि ठेकेदार अमजद से रंगदारी मांगने वाला उसका सगा फूफा लोहियानगर के हुमायूं नगर के वसीम बेसमेंट निवासी महफूज उर्फ फूजी निकला। उसने अपने साथी लोहियानगर निवासी हुमायूं नगर गली नंबर 5 निवासी आरिफ तथा जाकिर कॉलोनी बिस्मिल्ला वाली गली निवासी शाहनवाज से घर के बाहर लिफाफा डलवाया था। वहीं कस्बे में चर्चा है कि ठेकेदार को पहले से ही पता था कि इस घटना में उसका रिश्तेदार है। दोनों में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।
ये भी देखें...
खुशखबरी: मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति; ये होंगे स्टॉपेज
ये भी देखें...
खुशखबरी: मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति; ये होंगे स्टॉपेज