फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four people, including a doctor, trapped in a Vishal Mega Mart elevator; a harrowing half-hour ordeal;

मेरठ: विशाल मेगा मार्ट की लिफ्ट में डॉक्टर समेत चार लोग फंसे, आधा घंटे तक थमी रहीं सांसें, ग्राहक ने बचाया

Thu, 27 Aug 2026 11:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 27 Aug 2026 11:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश निवासी बीडीएस चिकित्सक डॉ. अदिति रक्षाबंधन पर अपने मामा दिनेश कुमार के घर मेरठ आई हुई हैं। बृहस्पतिवार शाम डॉ. अदिति और नित्या राणा विशाल मेगा मार्ट में सामान खरीदने गई थीं। दोनों तीसरे फ्लोर पर लिफ्ट में फंसी रहीं। 

विज्ञापन
Meerut: Four people, including a doctor, trapped in a Vishal Mega Mart elevator; a harrowing half-hour ordeal;
विशाल मेगा मार्ट की लिफ्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम फेस-दो की सर्विस रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की लिफ्ट में बृहस्पतिवार शाम एक चिकित्सक समेत चार लोग करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। इनमें एक महिला चिकित्सक, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और एक महिला अपने बेटे के साथ थी। लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद बंद हो गई और उसका दरवाजा नहीं खुला। सूचना देने के बावजूद समय पर कर्मचारी के नहीं पहुंचने का आरोप है। बाद में स्टोर में आए एक ग्राहक ने किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी निवासी बीडीएस चिकित्सक डॉ. अदिति रक्षाबंधन पर अपने मामा दिनेश कुमार के पल्लवपुरम फेस-दो स्थित घर आई हुई हैं। दिनेश कुमार रुड़की रोड स्थित एसबीएस इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6:20 बजे उनकी भांजी डॉ. अदिति और बेटी नित्या राणा विशाल मेगा मार्ट में सामान खरीदने गई थीं। खरीदारी के बाद दोनों ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार हुईं। लिफ्ट में एक महिला अपने बेटे के साथ पहले से मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नित्या राणा ने तीसरी मंजिल पर जाने के लिए बटन दबा दिया। आरोप है कि लिफ्ट बिना किसी रुकावट के सीधे तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद दरवाजा नहीं खुला और चारों लोग अंदर फंस गए। डॉ. अदिति ने लिफ्ट में लगे आपातकालीन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि फोन उठाने वाले कर्मचारी ने पांच मिनट में पहुंचकर मदद करने का भरोसा दिया, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 
 
विज्ञापन

इसी बीच नित्या राणा के भाई निश्चल राणा को घटना की जानकारी हुई तो वह भी स्टोर पहुंच गए। करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद स्टोर में आए एक युवक ने किसी तरह दरवाजा खोलकर चारों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
 

नित्या राणा और डॉ. अदिति ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान स्टोर के कर्मचारियों और शिफ्ट मैनेजर का रवैया संतोषजनक नहीं रहा। आपातकालीन नंबर पर सूचना देने के बाद तत्काल मदद का भरोसा दिया गया था, लेकिन कर्मचारी के समय पर नहीं पहुंचने से परेशानी बढ़ गई। घटना के बाद दोनों युवतियां सकुशल परिजनों के साथ घर लौट गईं। 
 

तीसरी मंजिल तक लिफ्ट पहुंचना तकनीकी गड़बड़ी
विशाल मेगा मार्ट के नाइट असिस्टेंट मैनेजर रवि शर्मा ने बताया कि बेसमेंट और तीसरी मंजिल पर कोई स्टोर नहीं है। बेसमेंट में बिजली और अन्य सामान रखा जाता है। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक ही संचालित होती है। तीसरी मंजिल तक लिफ्ट का पहुंचना तकनीकी गड़बड़ी है। संबंधित कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच कराई जाएगी।

ये भी देखें...
मेरठ: हाईवे पर कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, उछलकर सिर के बल गिरने से एक की मौत, दो गंभीर घायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed