{"_id":"6a92b80456862a109a06ae02","slug":"meerut-weather-intense-sunshine-and-humidity-have-caused-distress-since-morning-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का मौसम: सुबह से ही तेज धूप और उमस से किया बेहाल, वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का मौसम: सुबह से ही तेज धूप और उमस से किया बेहाल, वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार
Sat, 29 Aug 2026 04:14 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:14 PM IST
सार
Meerut News: आज तेज धूप और उमस ने परेशान कर रखा है। लोग बाहर निकलते ही पसीने ही तरबतर हो रहे हैं। वहीं दोपहर तक बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी कम है। बारिश होने पर ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तेज धूप ने परेशान किया। सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शनिवार को सुबह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। हालांकि, सुबह के समय हल्के बादलों के बीच धूप निकलने के बावजूद दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तपिश बढ़ती गई, जिससे दोपहर में तेज धूप ने लोगों को गर्मी और उमस से बुरी तरह परेशान कर दिया। गर्मी के प्रभाव के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
विज्ञापन
सुबह का मौसम कुछ राहत भरा रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, धूप तेज होती गई। तेज धूप के कारण वातावरण में गर्मी का असर बढ़ गया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोगों को कभी गर्मी झेलनी पड़ रही है तो कभी बादलों से थोड़ी राहत मिल रही है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला, जहां धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने के बजाय बीच-बीच में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता के बीच स्थानीय स्तर पर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं धूप तेज हो सकती है तो कहीं बादल छाने और बारिश की स्थिति भी बन सकती है। आज उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है।
गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार
लगातार बदल रहे मौसम के बीच, लोग अब तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी।
लगातार बदल रहे मौसम के बीच, लोग अब तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी।