वेस्ट यूपी में मौसम: बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; दो दिन राहत के आसार नहीं
मेरठ में बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। अगले दो दिन तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ। बारिश के बाद मेरठ में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही और दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ वातावरण में नमी बनी रहने से उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
बारिश के बाद मिली ठंडक अब खत्म
पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी। अब आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के साथ गर्मी फिर बढ़ गई है। दोपहर के समय सड़क पर निकलने वाले लोगों को धूप और उमस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: रोहटा में पटाखों के असुरक्षित भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये के तैयार पटाखे और निर्माण सामग्री सीज
तेज धूप और उमस ने किया परेशान
दिन में धूप की तपिश बढ़ने के साथ वातावरण में नमी अधिक बनी हुई है। इससे तापमान के साथ उमस भी महसूस हो रही है। सुबह के मुकाबले दोपहर में गर्मी का असर अधिक रहा।
36 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज गर्म बना रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं।
इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो दिन बाद मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिलने के आसार कम हैं।