{"_id":"622b49d535ba75347b641f53","slug":"meerut-news-sp-candidate-yogesh-verma-thanked-the-public-on-facebook-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Results 2022: हार के बाद योगेश वर्मा ने फेसबुक पर बयां कि दर्द, कहा- घर का भेदी लंका ढाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Results 2022: हार के बाद योगेश वर्मा ने फेसबुक पर बयां कि दर्द, कहा- घर का भेदी लंका ढाए
Fri, 11 Mar 2022 06:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:41 PM IST
सार
UP Election Results 2022: चुनाव में हार के बाद सपा नेता योगेश वर्मा ने फेसबुक लाइव आकर दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि घर का भेदी लंका ढाए, वाली बात हुई है।
विज्ञापन
सपा नेता योगेश वर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा एक लाख 275 वोट पाकर भी हार गए। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा चुनाव नहीं, किस्मत हारी है। समर्थक मायूस हैं, परेशान हैं, फोन कर रहे हैं, रो रहे हैं। उनका परेशान होना भी लाजमी है, क्योंकि उन्होंने दिल से चुनाव लड़ाया। बहुत मेहनत की। एक लाख से ज्यादा वोट दिया है। कहा कि यह मेरा परिवार है, सभी का धन्यवाद। किसी को यह डर हो कि कोई अब परेशान करेगा, तो सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar Election Result: टिकैत के गढ़ में भाजपा का बुरा हाल, इन सात सीटों पर मिली करारी हार, खूब वायरल हुआ था ‘वोट कोक्को ले गई..’ वाला बयान
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि घर का भेदी लंका ढाए, वाली बात हुई है। कुछ नेता सत्ता में रहकर मंत्री बन जाते हैं, मौज मस्ती करते हैं, और फिर पार्टी में रहकर दूसरे को चुनाव लड़वाते हैं। इसकी शिकायत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की जाएगी। वह कार्रवाई करते हैं या नहीं, यह उन्हें तय करना है, लेकिन उन्हें जरूर बताऊंगा। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी बात कही।
यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: बागपत में मचा ऐसा बवाल, दो घंटे जमकर पथराव, अफसरों ने दौड़कर बचाई जान, खौफनाक हैं तस्वीरें
उन्होंने कहा हस्तिनापुर सीट पर आमने-सामने की टक्कर थी, बाकी कोई भी पार्टी के प्रत्याशी की मजबूती से चुनाव नहीं लड़े, इसका भी फर्क पड़ा।
राज्यों के दलीय समीकरण जानने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amarujala.com/election/vidhan-sabha-elections/uttar-pradesh