सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Truck hits bike of two brothers returning home after receiving news of father's death, one dead

UP: पिता की मौत की सूचना पर घर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Feb 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मुजफ्फरनगर निवासी शुएब और उसका बड़ा भाई शाहवेज बाइक से राजस्थान से लौट रहे थे। मेरठ के सरधना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। शुएब की मौत हो गई, जबकि शाहवेज की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Meerut: Truck hits bike of two brothers returning home after receiving news of father's death, one dead
शोएब की फाइल फोटो और अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तेज रफ्तार ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

 

मुजफ्फरनगर जनपद के सरवट निवासी 27 वर्षीय शुएब पुत्र मोहम्मद हनीफ अपने बड़े भाई शाहवेज के साथ राजस्थान के जयपुर में सोफा कारीगरी का काम करता था। मंगलवार रात करीब दस बजे दोनों भाइयों को अपने पिता के निधन की दुखद सूचना मिली। इस खबर से दोनों गहरे सदमे में आ गए और तुरंत हेलमेट पहनकर देर रात बाइक से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। बाइक शुएब चला रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब दोनों भाई सरधना थाना क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में शुएब को गंभीर चोटें आईं, जबकि शाहवेज के पैर में चोट लगी।
 

राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शुएब को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहवेज का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे भी अस्पताल पहुंच गए।
 

थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से फरार ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed