{"_id":"6ad45c9d4c9e78cb3a0cec6c","slug":"meerut-two-criminals-including-a-history-sheeter-arrested-following-an-encounter-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार, गाजियाबाद से आकर करते थे मॉर्निंग वॉक करने वालों से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार, गाजियाबाद से आकर करते थे मॉर्निंग वॉक करने वालों से लूट
Sun, 18 Oct 2026 11:14 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:14 AM IST
सार
पुलिस ने खरखौदा रोड पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने गोलिया चला दीं। मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दानिश समेत दो बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार दो बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी गाजियाबाद से आकर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
शनिवार देर रात खरखौदा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों को घेरने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश भागने लगे और एक्सप्रेसवे से फिसलकर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक हाई-एंड डोमिनार बाइक और लूटी गई सोने की दो चेन बरामद की हैं। जांच में यह खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मो. दानिश गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर लूट और स्नैचिंग के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन