{"_id":"6a32cb3465cb6c9a6b04b404","slug":"meerut-wife-was-strolling-with-her-lover-at-the-lalkurti-market-man-beat-them-up-the-couple-had-a-love-marr-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लालकुर्ती पैंठ में प्रेमी के साथ घूम रही थी पत्नी, युवक ने पीटा; डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लालकुर्ती पैंठ में प्रेमी के साथ घूम रही थी पत्नी, युवक ने पीटा; डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार
भावनपुर निवासी युवक और युवती ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी है। अब युवती का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, जबकि महिला को आशा ज्योति केंद्र भेजा है।
पुलिस तक पहुंचा मामला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लालकुर्ती पैंठ बाजार में बुधवार दोपहर पति ने पत्नी को एक समुदाय के युवक के साथ घूमते हुए पकड़ लिया। पति ने दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
पति ने लव जिहाद, मारपीट व एससी-एसटी उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ लालकुर्ती थाने पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भावनपुर के गांव रूकनपुर निवासी युवक एक स्पोटर्स फैक्टरी में काम करता है। तीन साल पहले उसका गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों का दस माह की बेटा है। युवक ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से उसे पत्नी पर शक था। वह छिपकर मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी।
बुधवार को वह गांव से पैठ बाजार सामान खरीदने की बात कहकर आई। उसने उसका छिपकर पीछा किया। पैठ बाजार में उसने युवती को एक युवक के साथ घूमते पकड़ लिया। युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी की पैठ बाजार में ही धुनाई शुरू कर दी। इससे हंगामा मच गया।
सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती, उसके प्रेमी व पति को वह थाने ले आई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही, विशाल धानक, मनोज उपाध्याय व हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने युवक पर लव जिहाद कर हिंदू महिलाओं को फंसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है।
ये भी देखें...
Meerut: तीन हजार की रिश्वत लेकर छोड़ा लूट का आरोपी, दरोगा व हेड कांस्टेबल पर FIR; मां ने ही खोल दी पोल
ये भी देखें...
Meerut: तीन हजार की रिश्वत लेकर छोड़ा लूट का आरोपी, दरोगा व हेड कांस्टेबल पर FIR; मां ने ही खोल दी पोल