सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth dies after being cut by a sawmill machine in Dadri; he was working while intoxicated

Meerut: आरा मशीन से कटकर युवक की मौत, नशे का था आदी, बिलखती रही पत्नी और मासूम बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 19 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

दादरी निवासी संजय अपनी आरा मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह उससे कटकर लहूलुहान हो गया। बताया गया कि संजय नशे का आदी था। संजय की पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

Meerut: Youth dies after being cut by a sawmill machine in Dadri; he was working while intoxicated
संजय की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के दौराला स्थित दादरी गांव में आरा मशीन पर काम करते समय सकौती निवासी 45 वर्षीय संजय की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय वह नशे की हालत में काम कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।

 

सकौती निवासी संजय पुत्र विनोद का दादरी गांव में आरा मशीन का कारोबार है। पहले इस कारोबार को उसके पिता विनोद संभालते थे, लेकिन बाद में इसकी जिम्मेदारी संजय के हाथों में आ गई। बताया गया कि संजय पिछले कुछ समय से शराब और नशे का आदी हो गया था। परिजनों ने उसकी लत छुड़ाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। करीब दस माह बाद वह वापस घर लौटा, लेकिन शराब की आदत नहीं छोड़ सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके पिता ने फिर से आरा मशीन का संचालन अपने हाथ में ले लिया था। शुक्रवार को संजय आरा मशीन पर पहुंचा और काम करने लगा। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर दौराला पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
 

मृतक की पत्नी ज्योति, 12 वर्षीय पुत्र आयुष और पांच वर्षीय पुत्री अदिति का रो रोकर बुरा हाल है। माता विमलेश बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गईं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरा मशीन पर काम करते समय व्यक्ति की मौत हुई है। भाई विवेक ने थाने पर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed