सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Elections: Chaudhary Jayant Singh will energize SP-RLD alliance leaders in Meerut today

MLC Elections: आज सपा-रालोद गठबंधन नेताओं में जोश भरेंगे चौधरी जयंत सिंह, मेरठ में होगा चुनावी सम्मेलन 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह आज सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचेंगे।

MLC Elections: Chaudhary Jayant Singh will energize SP-RLD alliance leaders in Meerut today
रालोद मुखिया जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह आज खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म पर सपा-रालोद गठबंधन कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश भरेंगे। चुनावी सभा में रालोद और सपा नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने दी।

Trending Videos


राजपाल सिंह ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह दोपहर करीब एक बजे शगुन फार्म पर पहुंचेंगे। गठबंधन की तरफ से रालोद नेता सुनील रोहटा को एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान ने बताया कि जिस तरह गठबंधन प्रत्याशियों को जनता ने प्यार दिया है उसी तरह रालोद प्रत्याशी स्थानीय निकाय एलएलसी सीट भी जीतकर चौधरी जयंत सिंह की झोली में डालेगा।  

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हादसा: खाई में पलटी कार, महिला समेत आधा दर्जन घायल, दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था परिवार

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि मेरठ-गाजियाबाद सीट के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया था।भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज, सपा-रालोद गठबंधन से रालोद प्रत्याशी सुनील कुमार रोहटा के अलावा चार निर्दलीयों यामीन, राकेश वर्मा, राहुल कुमार और सलेक चंद के नामांकन जांच में सही मिले। निर्दलीय प्रत्याशी कृपाल, गुलफाम, जाहिद खान, धर्मेंद्र, पूनम सिंह, श्रवण, दीपा और हरिकिशन गुप्ता के नामांकन त्रुटियों के चलते निरस्त हो गए। 

एमएलसी चुनाव में नाम आज वापस लिए जाएंगे नाम 
स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के लिए आज नाम वापसी का दिन है। एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशियों सहित कुल 14 लोगों ने नामांकन किया था। मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में आठ लोगों के नामांकन निरस्त हो गए थे। अब मैदान में छह प्रत्याशी हैं। भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज, सपा-रालोद गठबंधन से रालोद के सुनील रोहटा और निर्दलीय यामीन, राकेश, राहुल और सलेकचंद है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आज नाम वापस लिए जाने का दिन है। जो प्रत्याशी चुनाव से हटना चाहता है वह नाम वापस ले सकता है।

एमएलसी चुनाव के लिए गठबंधन ने बनाई कोर कमेटी  
एमएलसी चुनाव के लिए सपा-रालोद गठबंधन ने कोर कमेटी का गठन किया है। कमेटी में दोनो पार्टी के जिलाध्यक्षों के अलावा सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और विधायक प्रत्याशियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। बुधवार को कोर कमेटी की बैठक एसजीएम गार्डन में हुई। कोर कमेटी सदस्यों ने चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के साथ ही अपने-अपने प्रभाव वाली वोटों को गठबंधन प्रत्याशी के पाले में लाने के लिए पूरी ताकत लगाने पर जोर दिया।  

20 पोलिंग पार्टियां कराएंगी 17 बूथों पर चुनाव

जिले में नौ अप्रैल को 17 बूथों पर बैलेट पेपर से होने वाले मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाईं जा रही है। मेरठ में 17 बूथों पर ग्राम प्रधान, पार्षद, सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे। 20 पोलिंग पार्टियों को बनाया गया है। तीन पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि अगले सप्ताह से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed