{"_id":"6ade0796478c0257060ad3db","slug":"no-confidence-motion-against-the-chairman-of-b-pacs-khajuri-inquiry-to-be-held-today-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1339277-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बी-पैक्स खजूरी के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आज होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बी-पैक्स खजूरी के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आज होगी जांच
विज्ञापन
पांच संचालकों ने दिया प्रस्ताव, संचालकों के शपथ पत्रों की वैधता देखी जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खंड विकास परीक्षितगढ़ की बी-पैक्स खजूरी के सभापति पद को लेकर काफी समय से दो पक्षों में खींचतान चल रही है। पूर्व में जहां अमित त्यागी ने सभापति पद पर कब्जा कर लिया था, इसके बाद राजेश्वर त्यागी सभापति की कुर्सी पर काबिज हो गए। दोनों पक्षों में यह लड़ाई चली आ रही है। अब अमित त्यागी सहित समिति के पांच संचालक राजेश्वर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। जिसके बाद सहकारिता विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संचालकों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों की सोमवार को जांच की जाएगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी ने बताया कि समिति संचालक संतोष पत्नी संजीव कुमार निवासी अहमदपुर बढ़ला, विजेंद्र निवासी धनपुरा, मुजीब आलम निवासी खानपुर बंगर, अमित त्यागी और मन्नान पत्नी रिफाकत निवासी खजूरी ने शपथ पत्र देकर सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही है।
इस समिति पर काफी समय से सभापति और संचालकों में खींचतान चल रही है। मामला न्यायालय तक पहुंचा है। समिति संचालकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग को संचालकों द्वारा दिए गए शपथ पत्र समेत सभी अभिलेखों की जांच के आदेश दिए हैं। जिसपर संबंधित संचालकों को 26 अक्तूबर को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय,विकास भवन में उपस्थित होने को कहा गया है। शिकायतकर्ता संचालकों को अपने आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी। विभाग शपथ पत्रों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत करेगा। इस कार्रवाई के बाद बी-पैक्स खजूरी समिति में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।