{"_id":"6ac7a02b61e86d1cc80d7218","slug":"power-supply-will-be-disrupted-for-three-hours-in-lawar-today-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106540-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लावड़ में आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लावड़ में आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
तकनीकी कार्य के चलते सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लावड़ पर शुक्रवार को टेस्टिंग और दौराला-मसूरी मार्ग के चौड़ीकरण के चलते 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सकौती उपखंड के एसडीओ शिव प्रकाश ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लावड़ कस्बा और बाजार समेत मीठेपुर, खरदौनी, श्यामपुर, मवीमीरा, महल, अझौता, जैनपुर, अंदावली और बीटा गांव की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दौरान विभाग की टीम आवश्यक कार्य पूरा करेगी। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग और लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।