सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Chief Chaudhary Jayant Singh oppose Agneepath scheme in Yuva Panchayat in Shamli

RLD Panchayat: चौधरी जयंत ने ली चुटकी, बोले- इनके चक्कर में कुंवारे रह जाओगे, 'अग्निपथ' को लेकर कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

अग्निपथ योजना और बेरोजगारी के विरोध में आज रालोद की पहली महापंचायत शामली के ग्राम काबड़ौत में आयोजित की गई। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज यहां युवाओं को संबोधित करने पहुंचे हैं।

RLD Chief Chaudhary Jayant Singh oppose Agneepath scheme in Yuva Panchayat in Shamli
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अग्निपथ और देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध में आज शामली के ग्राम काबड़ौत स्थित विद्या मंदिर हाई स्कूल के मैदान में युवा पंचायत को संबोधित करने पहुंचे हैं। रालोद नेताओं समेत पंचायत में काफी संख्या में युवा पहुंचे। 

Trending Videos


जयंत ने मंच से साधा निशाना, कहा- इनके चक्कर में कुंवारे रह जाओगे
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि नौजवानों को आग में योजना का नाम अग्निपथ है। छह महीने की ट्रेनिंग में तकनीकी नहीं सिखाते, सेना के पूर्व अधिकारियों ने इसे गलत बताया है। सेना में कुर्बानी देने वालों का नाम मिटाने की साजिश है। मोदी किसान आंदोलन में सड़क पर उतरे लोगों को सजा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- शामली के लोग प्रगतिशील, मेहनती हैं। किसी भी चीज की शुरुआत अच्छी जगह से होनी चाहिए। इसलिए शामली से युवा पंचायत की शुरूआत की। यहां के लोगों ने किसान आंदलोन के दौरान भैंसवाल की पंचायत में ताकत दिखाई थी। उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके आगे-पीछे कोई नहीं वे परिवार को क्या जानें। इनके चक्कर में कुंवारे रह जाओगे।

इनसे अपनी शादी तो संभाली नहीं गई। तुम्हारी होने नहीं देंगे। आने वाले दिनों में पुलिस वालों के साथ भी ऐसा ही करेंगे। इन्हें आर्मी में पैसे की बचत दिख रही है। अग्निपथ योजना में भर्ती हुआ युवा ये नहीं बता पाएगा कि वह कभी सेना में था।

शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में युवा रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के समर्थन में यहां पहुंचे। बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद की यह पहली युवा पंचायत है। इसके बाद अन्य जिलों में भी युवा पंचायत आयोजित की जाएंगी। इसे सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: गुजरात के राज्यपाल बोले-यूपी में गंगा किनारे पांच 5 किलोमीटर और बुंदेलखंड में किसान करेंगे प्राकृतिक खेती

RLD Chief Chaudhary Jayant Singh oppose Agneepath scheme in Yuva Panchayat in Shamli
Chaudhary jayant singh - फोटो : अमर उजाला

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि युवा पंचायत में हजारों की संख्या में युवा पहुंचे। अग्निपथ योजनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, ऋषिराज राझड़, वीर सिंह मलिक, वीरपाल, गजेंद्र आदि कार्यकता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पटाखों के बारूद में विस्फोट, तीन मकानों के लिंटर गिरे, तेज धमाके से दहल गया पूरा इलाका, देखें तस्वीरें

एसएसपी शामली अभिषेक ने सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर बृजेश सिंह के साथ ग्राम काबड़ौत स्थित पंचायत स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रालोद नेताओं से पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed