{"_id":"6acc74acd23053900a0e559d","slug":"saharanpur-man-dies-after-falling-ill-while-performing-wudu-at-mosque-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादत से पहले आ गई मौत: नमाज से पूर्व वजू करते समय बिगड़ी शख्स की तबीयत; गिरते ही दम तोड़ा, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबादत से पहले आ गई मौत: नमाज से पूर्व वजू करते समय बिगड़ी शख्स की तबीयत; गिरते ही दम तोड़ा, परिवार में मातम
Mon, 12 Oct 2026 11:18 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:18 AM IST
सार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में रविवार को मस्जिद में नमाज से पहले वजू करते समय शराफत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पीछे की ओर गिर पड़े। परिजन उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शराफत की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में रविवार को मस्जिद में नमाज से पहले वजू करते समय शराफत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पीछे की ओर गिर पड़े। परिजन उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शराफत की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
वजू करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
गांव निवासी शराफत रविवार को नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए थे। नमाज से पहले वजू करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह पीछे की ओर गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
शराफत की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन
छह भाइयों में सबसे बड़े थे शराफत
ग्राम प्रधान हरीश चौधरी के अनुसार, शराफत छह भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में एक बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा है। परिवार की जिम्मेदारी शराफत के कंधों पर थी।