फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 18-Year-Old Kanwariya Dies of Suspected Heart Attack While Returning With Gangajal

Shamli: महाशिवरात्रि पर हार्ट अटैक ने छीन ली कांवड़िये की जिंदगी, गंगाजल लेकर लौटते समय मौत

Tue, 11 Aug 2026 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पानीपत लौट रहे 18 वर्षीय कांवड़िये की मंगलवार को शामली में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पानीपत के संभालका निवासी शुक्ला पुत्र राजू मेस्सी चौक के पास बाइक पर बैठ रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े। पुलिसकर्मी उन्हें शामली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Shamli: 18-Year-Old Kanwariya Dies of Suspected Heart Attack While Returning With Gangajal
हार्ट अटैक से कांवड़िए की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के संभालका निवासी 18 वर्षीय शुक्ला अपने साथियों के साथ करीब तीन दिन पहले हरिद्वार गंगाजल लेने गया था। मंगलवार को वह गंगाजल लेकर वापस पानीपत लौट रहा था। यात्रा के दौरान वह अपने साथियों के साथ शामली पहुंचा था।

विज्ञापन


बाइक पर बैठते ही अचानक बिगड़ी तबीयत
शामली में मेस्सी चौक के पास शुक्ला बाइक पर बैठ रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से उसके साथ चल रहे कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मां-दादी को बैठाकर हरिद्वार से कांवड़ लाए युवा, 144 किलो गंगाजल भी उठाया; गांव में भव्य स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिसकर्मी शुक्ला को तत्काल शामली सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। हालांकि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

साथियों में शोक, परिजनों को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही शुक्ला के साथी कृष्ण और रजत अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई मौत से कांवड़ यात्रा पर साथ चल रहे साथी गमगीन हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed