{"_id":"6adb8ab851aa4283790759c1","slug":"sp-leader-accused-of-swindling-rs-231-lakh-meerut-news-c-72-1-mct1010-161594-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: क्रिकेट बैट का ऑर्डर देने के नाम पर 2.31 लाख की ठगी का सपा नेता पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: क्रिकेट बैट का ऑर्डर देने के नाम पर 2.31 लाख की ठगी का सपा नेता पर आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रिकेट बैट बनाने का बड़ा ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर कारोबारी अनिरुद्ध से 2.31 लाख रुपये के बैट लेने और भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सूरजकुंड रोड निवासी सपा नेता विपिन मनोठिया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सपा नेता विपिन मनोठिया का कहना है कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वह किसी अनिरुद्ध को नहीं जानते है।
शास्त्रीनगर निवासी अनिरुद्ध सोम ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर पर ही छोटे कारखाने में क्रिकेट बैट बनाने का काम करते हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपी विपिन उनके कारखाने पर पहुंचा था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने खुद को क्रिकेट बैट का बड़ा सप्लायर बताते हुए 70 हजार बैट का ऑर्डर मिलने की बात कही। उसने आठ महीने में बैट तैयार कराकर देने के लिए अनुबंध करने का भरोसा भी दिया।
पीड़ित का आरोप है कि 16 से 20 सितंबर 2025 के बीच आरोपी उससे 2.31 लाख रुपये कीमत के क्रिकेट बैट ले गए, लेकिन उनकी कीमत नहीं चुकाई। लगातार भुगतान मांगने पर आरोपी ने चार दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे गढ़ रोड पर बुलाया था, लेकिन रकम नहीं दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सपा नेता विपिन का कहना है कि उनके परिवार में चाची की मौत हो गई है। इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है तो उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --