{"_id":"6a84799dc073a73658048cb0","slug":"the-teacher-was-barred-from-entering-the-school-following-complaints-of-girl-students-being-held-hostage-mawana-news-c-72-1-mct1014-157958-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं को बंधक बनाने की शिकायत पर शिक्षिका का स्कूल में प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं को बंधक बनाने की शिकायत पर शिक्षिका का स्कूल में प्रवेश बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीआईओएस ने सुंदरम रस्तोगी की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के दिए निर्देश
- आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा मवाना का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा मवाना में छात्राओं को बंधक बनाए जाने की शिकायत के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने संविदा पर तैनात शिक्षिका सुंदरम रस्तोगी के विद्यालय में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही प्रबंधक को उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर विद्यालय की छात्राओं को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया था। विद्यालय से उपलब्ध कराई गई जानकारी और अन्य स्तरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सुंदरम रस्तोगी और उनके पति पर छात्राओं को बंधक बनाए जाने संबंधी शिकायतें प्रकाश में आईं। इससे विद्यालय और विभाग की छवि प्रभावित हुई।
पत्र में विद्यालय संचालन के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से विद्यालय में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। वहीं, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में लापरवाही के लिए प्रधानाचार्या का अगस्त माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --