फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three injured in vehicle collision; woman referred to Meerut.

Meerut News: वाहनों की भिड़ंत में तीन घायल, महिला मेरठ रेफर

Thu, 20 Aug 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three injured in vehicle collision; woman referred to Meerut.
बहसूमा। गंभीर रूप से घायल सविता
बहसूमा। बहसूमा बाईपास स्थित अंबे नेत्रालय हॉस्पिटल के पास बृहस्पतिवार रात करीब 9:20 बजे छोटा हाथी वाहन और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी वाहन चालक नवाब दूधिया वाहन में फंस गया। पुलिस और आसपास के लोगों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला। वहीं टेंपो चालक पंकज जोगी और उसकी मां सविता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में सविता को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी पंकज जोगी अपनी मां सविता के साथ मेरठ से टेंपो लेकर बहसूमा लौट रहा था। अंबे नेत्रालय हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टेंपो की भिड़ंत हो गई। छोटा हाथी वाहन चालक नवाब दूध बिक्री का काम करता है, जबकि पंकज जोगी टेंपो चालक है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

बहसूमा। गंभीर रूप से घायल सविता

बहसूमा। गंभीर रूप से घायल सविता

बहसूमा। गंभीर रूप से घायल सविता

बहसूमा। गंभीर रूप से घायल सविता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed