{"_id":"6a97c28cbcedf012350d061d","slug":"tight-security-in-bantikhhera-for-ankit-baliyan-s-thirteenth-day-ritual-village-turns-into-a-security-zone-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंकित की तेरहवीं पर गांव बना छावनी, पुलिस का पहरा; वाहनों की एंट्री बंद, ई-रिक्शा से पहुंच रहे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अंकित की तेरहवीं पर गांव बना छावनी, पुलिस का पहरा; वाहनों की एंट्री बंद, ई-रिक्शा से पहुंच रहे नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:28 PM IST
सार
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की तेरहवीं पर शामली के पैतृक गांव बनतीखेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चार स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की एंट्री रोकी गई है और बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामली के पैतृक गांव बनतीखेड़ा में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की तेरहवीं के हवन आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव में चार स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्तों को नियंत्रित किया गया है। अंकित के घर तक बाइक और अन्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।
चार जगह बैरिकेडिंग, वाहनों की एंट्री बंद
गांव में प्रवेश से पहले ही वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। अंकित के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। कुछ जगह ग्रामीण भी रास्तों को नियंत्रित करते नजर आए। आगे ट्रैक्टर खड़े कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
बैरिकेडिंग के बाद लोगों को पैदल ही अंकित बालियान के घर तक जाने दिया जा रहा है। किसी भी वाहन को घर के आसपास जाने की अनुमति नहीं है।
2 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों के लिए गांव के बाहर से ई-रिक्शा की व्यवस्था
बुजुर्गों और चलने में असमर्थ लोगों की सुविधा के लिए गांव के बाहर ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। यहां से उन्हें गांव के अंदर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि उन्हें पैदल ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।
गांव के बाहर से घर तक पुलिस बल तैनात
अंकित के घर तक गांव के बाहर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में प्रवेश करते ही ट्रैफिक पुलिस और ग्रामीण व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हर प्रमुख रास्ते पर निगरानी रखी जा रही है।
3 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं की भी मौजूदगी
अंकित बालियान की तेरहवीं में भाजपा जिला अध्यक्ष शामली रामलाल कश्यप भी पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी ई-रिक्शा से मोहित बालियान के घर तक पहुंचे। उनकी गाड़ी को गांव के बाहर ही खड़ा करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं आज
- फोटो : अमर उजाला
तेरहवीं के आयोजन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
तेरहवीं के हवन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हैं। गांव में जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अंकित के आवास पर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गमगीन माहौल के बीच हो रहा आयोजन
अंकित बालियान की मौत के बाद से बनतीखेड़ा में लगातार गम का माहौल है। तेरहवीं के आयोजन के बीच गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल साफ नजर आ रहा है। परिवार और ग्रामीणों के बीच बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा रखा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।