{"_id":"6abbaafff91e5f13c403624b","slug":"trial-schedule-released-for-state-level-competitions-in-meerut-division-meerut-news-c-72-1-mct1009-160212-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ मंडल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ मंडल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल शेड्यूल जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर मेरठ मंडल की टीमों का चयन करने के लिए जिला व मंडलीय चयन ट्रायल की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी खेलों के ट्रायल मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल एक अक्तूबर को दोपहर बाद 3:00 बजे और मंडलीय ट्रायल दो अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे होगा।
इसके बाद चयनित टीम 8 से 10 अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर का ट्रायल तीन अक्तूबर को दोपहर बाद तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल पांच अक्तूबर को सुबह 11 बजे होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी अनिवार्य है। सफल खिलाड़ी 8 से 11 अक्तूबर तक चित्रकूट में होने वाली मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
वहीं, प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल 12 अक्तूबर को जिला स्तर दोपहर बाद तीन बजे और 13 अक्तूबर को मंडल स्तर ट्रायल सुबह 11 बजे होंगे। चुनी गई टीम 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी, जन्म प्रमाण पत्र तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।