सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two robbers carrying a reward of 25,000 rupees were caught in an encounter.

Meerut News: डकैती डालने वाले 25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में पकड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two robbers carrying a reward of 25,000 rupees were caught in an encounter.
जानीखुर्द। मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल आरोपी फोटो पुलिस
विज्ञापन
मेरठ/जानीखुर्द। थाना थाना क्षेत्र के गंगनहर आश्रम पटरी पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान खिवाई निवासी सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेख चिल्ली और लोनी गाजियाबाद निवासी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक सुल्तान और दिलशाद मुंडाली के मोती कारोबारी जहांगीर के घर हुई डकैती की वारदात में शामिल थे और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उनसे जेवरात व नकदी बरामद की है। उपचार दिलाने के बाद कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया।
Trending Videos




एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के अनुसार सोमवार को सरूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार बदमाश खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए भोला झाल की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस ने आश्रम गंगनहर पटरी पर बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उनकी कार आश्रम गंगनहर पटरी किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इसके बाद बदमाश कार से निकलकर फायर करते हुए भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हुए। दोनों को जानी पीएससी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस, लूटे गए तीन टॉप्स व बाला, 10,050 रुपये नकद, डकैती के पैसों से खरीदी गई सेकंड हैंड कार बरामद की है। पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि 21 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम मुंडाली में मोती कारोबारी जहांगीर के घर डकैती डाली थी। पुलिस घेराबंदी के चलते वे दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पांच बदमाशों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

जानीखुर्द। मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल आरोपी फोटो पुलिस

जानीखुर्द। मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल आरोपी फोटो पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed