फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Bijnor SP Abhishek transferred; Krishna Kumar to be the new police chief; these challenges lie ahead.

UP: बिजनौर के एसपी अभिषेक का तबादला, कृष्ण कुमार होंगे नए पुलिस कप्तान; सामने होंगी ये चुनौतियां

Thu, 20 Aug 2026 11:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 20 Aug 2026 11:43 PM IST
सार

बिजनौर के एसपी रहे अभिषेक को पुलिस अधीक्षक गोंडा बनाया गया है। वहीं जिले के नए कप्तान कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। उनके सामने कानून-व्यवस्था के साथ ही जिले में तेंदुए से होने वाली मौतें रोकने की भी चुनौती होगी। 

विज्ञापन
UP: Bijnor SP Abhishek transferred; Krishna Kumar to be the new police chief; these challenges lie ahead.
जिले के एसपी रहे अभिषेक और नए कप्तान बने केके बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन की ओर से जारी आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


स्थानांतरण सूची के मुताबिक आईपीएस अधिकारी अभिषेक, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक बिजनौर के पद पर तैनात थे, अब पुलिस अधीक्षक गोंडा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, संभल के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार को अब बिजनौर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह संभल के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। अब उन्हें बिजनौर जैसे महत्वपूर्ण जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में तेंदुए के हमलों से ग्रामीण क्षेत्रों में बनी दहशत के बीच नए एसपी के सामने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ वन क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चुनौती रहेगी। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखना भी नए पुलिस कप्तान की प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है।


वहीं, अभिषेक का बिजनौर से गोंडा तबादला किया गया है। उनके स्थानांतरण के साथ ही जिले में पुलिस विभाग के नेतृत्व में बदलाव हो गया है।

आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है। बिजनौर में अब नए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कार्यभार संभालने के बाद पुलिसिंग की दिशा और प्राथमिकताओं में बदलाव पर नजर रहेगी।

ये भी देखें...
UP: मेरठ के नए एसएसपी होंगे बीबीजीटीएस मूर्ति, अविनाश पाण्डेय का तबादला, डीजीपी कार्यालय भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed