सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP elections 2022: JP Nadda tested calculations of 71 seats in Meerut in 20 hours, tickets of many MLAs decided to be cut

यूपी चुनाव 2022: मेरठ में 20 घंटे में 71 सीटों का गणित परख गए जेपी नड्डा, कई विधायकों के टिकट कटने तय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Dec 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में पार्टी पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक में जेपी नड्डा ने ये भी संदेश दे दिया कि कुछ विधायकों के टिकट कटने तय माने जा रहे हैं। बूथ सम्मेलन के बाद अब भाजपा जनविश्वास यात्रा की तैयारी में जुट गई है। पश्चिम में बिजनौर से शुरू होने वाली इस बैठक को जनविश्वास यात्रा का नाम दिया गया है। 

UP elections 2022: JP Nadda tested calculations of 71 seats in Meerut in 20 hours, tickets of many MLAs decided to be cut
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में भाजपा के बूथ सम्मेलन में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 20 घंटे में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 71 विधानसभा सीटों के समीकरण परख गए। उन्होंने पदाधिकारियों से बात कर जाना कि कहां पर क्या गणित बिगड़ रहा है। कहां नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।

Trending Videos


जेपी नड्डा शनिवार दोपहर दो बजे सुभारती विश्वविद्यालय में बूथ सम्मेलन में शामिल हुए। साढ़े तीन बजे तक वे बूथ सम्मेलन में रहे। इसके बाद शाम को उन्होंने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों और कार्यपालकों के साथ अलग-अलग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक वे पश्चिम के पदाधिकारियों से मिलते रहे। उन्होंने कहा कि टिकट किसी का भी हो पार्टी का आदेश मानो और 2022 में भाजपा में भाजपा को विजय रथ पर दौड़ा दो। कोर कमेटी के साथ भी उनकी बैठक हुई। टिकट पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। रविवार सुबह 10 बजे मेरठ से रवाना होने से पहले भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर विवाद तेज, भड़काऊ भाषण देने पर गुर्जर समाज के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज

कट सकते हैं कई विधायकों के टिकट
पदाधिकारियों के साथ बैठक में जेपी नड्डा ने ये भी संदेश दे दिया कि कुछ विधायकों के टिकट कटने तय हैं। उन्होंने संकेतों में कहा भी कि टिकट किसको मिला है, किसका कटा है, ये नहीं देखना है। पार्टी का आदेश मानो, जिसको लड़ाएं, उसके साथ खड़े रहो।

16 से जनविश्वास यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा
बूथ सम्मेलन के बाद अब भाजपा जनविश्वास यात्रा की तैयारी में जुट गई है। पश्चिम में बिजनौर से शुरू होने वाली इस बैठक को जनविश्वास यात्रा का नाम दिया गया है। यात्रा की तैयारी के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर प्रदेश के मीडिया प्रभारियों की वर्चुअल बैठक प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और हरीश ने ली।

दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में छह यात्राएं निकलेंगी। वेस्ट की यात्रा 16-17 दिसंबर से शुरू होगी। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता करेंगे। यात्रा के जरिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed