सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Mega Job Fair in Muzaffarnagar on April 13, 25,000 Jobs to be Offered by 200 Companies

UP: 25 हजार नौकरियों का मौका, 200 कंपनियां होंगी शामिल, सीएम योगी करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को विशाल रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें 200 कंपनियां 25 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले का उद्घाटन करेंगे।

UP: Mega Job Fair in Muzaffarnagar on April 13, 25,000 Jobs to be Offered by 200 Companies
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कौशल विकास मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेले में करीब 200 कंपनियां हिस्सा लेंगी और लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: '23 साल का साथ छूटा, अब 51 की उम्र में कहां जाएं', सेंट्रल मार्केट में पलायन और मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में  आईटीआई साकेत में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सहायक निदेशक कौशल विकास मिशन लखनऊ और मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी आशीष कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल के युवा मुख्य रूप से भाग लेंगे। हालांकि अन्य मंडलों के युवा भी यदि मेले में पहुंचते हैं तो उन्हें भी रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस मेले में स्वास्थ्य, फैशन डिजाइनिंग सहित कुल 21 सेक्टरों की लगभग 200 कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा करीब 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवा अपने कौशल, डिग्री और डिप्लोमा के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस रोजगार मेले की अध्यक्षता केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी करेंगे। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मेरठ मंडल से 2600 युवा होंगे शामिल
रोजगार मेले में मेरठ मंडल से कुल 2600 युवा प्रतिभाग करेंगे। इनमें मेरठ जिले से लगभग 1200, गाजियाबाद से 500, हापुड़ से 300, बुलंदशहर से 300 और बागपत से 300 युवा शामिल होंगे। इन प्रतिभागियों में 216 छात्राएं भी होंगी।

मेरठ मंडल की करीब 50 कंपनियां भी इस रोजगार मेले में भाग लेंगी। ये कंपनियां 6922 रिक्त पदों के साथ युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। युवाओं को मेले में भाग लेने के लिए घर बैठे पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है, जिसके लिए क्यूआर कोड जनरेट किया गया है।
 

अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मेले तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को आईटीआई साकेत में संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें रणनीति तैयार की गई और सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों को युवाओं को मेले में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले ऐसे रोजगार मेले लखनऊ, वाराणसी और झांसी मंडल में भी आयोजित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed