सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Vehicle carrying tourists from Meerut plunges into a gorge in Nainital; two women dead, 18 injured

UP: नैनीताल में खाई में गिरा मेरठ के पर्यटकों का वाहन, दो महिलाओं की मौत, 18 लोग घायल; ब्रेकफेल होने से हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 18 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मेरठ के इस्लामाबाद निवासी 20 से ज्यादा लोग नैनीताल घूमने गए थे। लौटते समय कालाढूंगी के पास हादसा हो गया। घायलों में कई लोगों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मेरठ से परिजन नैनीताल के लिए रवाना हो गए हैं। 

UP: Vehicle carrying tourists from Meerut plunges into a gorge in Nainital; two women dead, 18 injured
हादसे के बाद मेरठ के इस्लामाबाद में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Accident in Nainital: नैनीताल में कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर लाल मिट्टी के पास बुधवार देर शाम ब्रेक फेल होने से टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 18 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में सवार सभी लोग मेरठ स्थित इस्लामाबाद ताला फैक्टरी क्षेत्र के रहने वाले हैं जो नैनीताल से लौट रहे थे। कालाढूंगी पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ब्रेक फेल होने पर चालक नईम ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव टीमों ने घायलों को खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 
 

पुलिस के मुताबिक हादसे में नाजमीन (32) पत्नी शाकिर और फरद बेगम (55) की मौत हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप घायल पर्यटकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया, जबकि मामूली घायलों को छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञापन

जैसे ही इसकी सूचना मेरठ में इनके परिवारवालों को मिली, उनमें कोहराम मच गया। यहां से भी देर रात परिवार के लोग नैनीताल के लिए रवाना हो गए हैं। नैनीताल जा रहे अरशद ने बताया कि ये लोग किताबों का काम करने वाले उनके दोस्त नफीस के परिवारजन व रिश्तेदार हैं। घूमने के लिए गए हुए थे। शहर विधायक रफीक अंसारी, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, हसीन सैफी और शाहजहां सैफी ने आदि ने पीड़ित परिवार का हाल जाना।
 

ये हुए घायल
सुहेमा (8) पुत्री नफीस, तस्वीबिया (11) पुत्री रईस, माहिरा (1) पुत्री नईमुद्दीन, आशिक (24) पुत्र नवाबुद्दीन, सना (22) पत्नी आशिक, साद (2) पुत्र आशिक, सोफिया (15) पुत्री नवाब, आयशा (23) पत्नी मोनिस, अनीसा (40) पत्नी निजामुद्दीन, शाकिर (35) पुत्र यामीन, फरहत (48) पत्नी इकबाल, नफीस अहमद, रशीद अहमद (45) लाइबा (30) पत्नी नईम, उल्बिया (25) पुत्री अनीस अहमद, मोनिस (30) पुत्र निजामुद्दीन, रेशमा (40) पत्नी नवाब, रुखसाना (50) पत्नी अनीस अहमद।
 

ये बोली पुलिस
प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल के चलते दुर्घटना की आशंका है, मामले की जांच की जा रही है। -अरुण कुमार सैनी, कोतवाल कालाढूंगी

ये भी देखें...
अंगदवीर हत्याकांड: तीन साल पहले शुरु हुई थी दो शादीशुदा लोगों की अनैतिक प्रेमी कहानी, अंजाम... मासूम का कत्ल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed