सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vijay Rath Yatra: BJP President JP Nadda will address to 25 thousand booth presidents in Meerut on December 11

विजय रथ यात्रा : 11 दिसंबर को मेरठ में 25 हजार बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में 11 दिसंबर को भाजपा द्वारा 14 जिलों के 25 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसी सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। मिशन 2022 के लिए भाजपा सहारनपुर से रामपुर तक 6 जनसभाएं करेगी ।

Vijay Rath Yatra: BJP President JP Nadda will address to 25 thousand booth presidents in Meerut on December 11
बैठक करते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सह प्रभारी संजय भाटिया, संगठन महामंत्री कर्मवीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिशन 2022 के लिए भाजपा ने पश्चिमी यूपी में ताकत झोंक दी है। पार्टी 15 दिसंबर के बार सहारनपुर से शुरू होने वाली विजय रथ यात्रा के दौरान रामपुर तक छह विशाल जनसभाएं करेगी। इस बीच 11 तारीख को सुभारती विश्वविद्यालय में मेरठ-सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों के 25 हजार बूथ अध्यक्षों से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बात करेंगे। 

Trending Videos

 

बूथ मैनेजमेंट का चक्रव्यूह रच रही भाजपा
भाजपा ने जीत के लिए बूथ मैनेजमेंट का चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। बुधवार को सह प्रभारी संजय भाटिया, संगठन महामंत्री कर्मवीर और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर से 15 दिसंबर के बाद जनसभा से शुरू होने वाली विजय रथ यात्रा शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ आएगी। यहां से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ से होते हुए मुरादाबाद मंडल में रामपुर तक जाएगी। एक जनसभा रामपुर में होगी।

अन्य जिलों में होंगी चार जनसभाएं
इसके अलावा चार जनसभाएं अन्य जिलों में होंगी। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को पश्चिम क्षेत्र के यात्रा प्रमुखों और प्रभारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही 11 दिसंबर को सुभारती विवि में होने वाले भाजपा के  बूथ सम्मेलन को लेकर भी रणनीति बनाई गई। 
 

आज भी बूथ सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई हैं। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं के लिए हर जिले में अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल, हरिओम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।  

11 को मेरठ में रात्रि विश्राम कर सकते हैं नड्डा 
बूथ सम्मेलन के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 दिसंबर को मेरठ में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। 12 को वह संचालन समिति, क्षेत्रीय संचालन समिति, प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के 11 दिसंबर को सुभारती विश्वविद्यालय में होने वाले बूथ सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, प्रदेश सह प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा, कपिल देव अग्रवाल भी शामिल होंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के 25 हजार के करीब भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed