फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Viksit Bharat Quiz' to be organized at CCSU.

Meerut News: सीसीएसयू में होगा विकसित भारत क्विज का आयोजन

Wed, 23 Sep 2026 07:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
'Viksit Bharat Quiz' to be organized at CCSU.
चयनित प्रतिभागियों को जनवरी में दिल्ली में होने वाले युवा संवाद में शामिल होने का मौका
विज्ञापन

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विकसित भारत प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी के जरिए युवाओं को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जुड़े सामान्य ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा।

कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने प्रश्नोत्तरी के आयोजन और समन्वय के लिए प्रो. नीलू जैन गुप्ता और प्रो. केके शर्मा को नामित किया है। जनवरी 2027 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 22 भाषाओं में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी आयोजित की जा रही है। यह प्रश्नोत्तरी भारत और विकसित भारत की परिकल्पना से जुड़े सामान्य ज्ञान पर आधारित होगी। अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी के लिए स्वयंसेवक मेरा भारत प्रोफाइल पृष्ठ से संदर्भ कोड तैयार कर सकेंगे। संदर्भ कोड के माध्यम से अधिक युवाओं को जोड़ने वाले स्वयंसेवकों को दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से संवाद का विशेष अवसर मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय ने नामित दोनों शिक्षकों को प्रश्नोत्तरी के आयोजन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट राज्यपाल सचिवालय को भेजने के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed