फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Development Authority Secretary Arpit Gupta Removed Over Failure to Submit Illegal Construction List in

मेरठ में बड़ा एक्शन: हटाए गए मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता, इस मामले में हुई कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2026 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2026 01:26 PM IST
सार

मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता को शासन ने हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में अवैध निर्माण की सूची दाखिल न करने से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut Development Authority Secretary Arpit Gupta Removed Over Failure to Submit Illegal Construction List in
मेरठ विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट में मेरठ के अवैध निर्माण की सूची दाखिल न किए जाने के मामले में शासन ने मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता को हटा दिया है। उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है। सचिव के अचानक हटाए जाने के बाद प्राधिकरण में अफरातफरी का माहौल बताया जा रहा है। वहीं, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा मेडिकल लीव पर चले गए हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में सूची दाखिल करने का मामला
बताया गया है कि मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अवैध निर्माण की सूची दाखिल की जानी थी। सूची दाखिल न होने के मामले में सचिव अर्पित गुप्ता की भूमिका को लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीलिंग का खौफ: 16,726 भवनों की सीलिंग के आदेश के बाद बढ़ी बेचैनी, जोन बी-सी-डी में भी सर्वे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने की पोस्टिंग का दिया था तर्क
सूची दाखिल न किए जाने के संबंध में सचिव की ओर से अपनी पोस्टिंग को करीब दो महीने का बताते हुए तर्क दिए जाने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी शासन स्तर तक पहुंचने के बाद मामले में कार्रवाई की गई।

सचिव को किया गया प्रतीक्षारत
शासन ने अर्पित गुप्ता को मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटा दिया है और उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है। अभी उनकी जगह पर नए सचिव की तैनाती नहीं की गई है। बताया गया है कि सचिव के हटने के बाद बुधवार को प्राधिकरण में कई अधिकारी भी नदारद रहे।

उपाध्यक्ष मेडिकल लीव पर
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा के मेडिकल लीव पर जाने की भी जानकारी है। सचिव के अचानक हटाए जाने और नए सचिव की तैनाती नहीं होने से प्राधिकरण में प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर हलचल बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed