फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard Attacks Farmer in Parikshitgarh; Fodder Bundle on Head Helps Save His Life

मेरठ: किसान की गर्दन पर झपटा तेंदुआ, सिर पर रखी चारे की गठरी ने बचाई जान, पैरों पर किया हमला

Wed, 23 Sep 2026 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

परीक्षितगढ़ में खेत से चारा लेकर लौट रहे 55 वर्षीय किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सिर पर रखी चारे की गठरी गिरने से तेंदुए का हमला पैरों की ओर हो गया। किसान घायल है।

विज्ञापन
Leopard Attacks Farmer in Parikshitgarh; Fodder Bundle on Head Helps Save His Life
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में मंगलवार सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान की गर्दन पर झपट्टा मारा, लेकिन सिर पर रखी चारे की गठरी गिरने से उसका हमला पैरों की ओर हो गया। हमले में किसान घायल हो गया। इसके बाद तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों में कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुए का सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

 

गर्दन पर झपटा तेंदुआ, पैरों पर किया हमला
रसूलपुर गांवड़ी निवासी किसान देवेंद्र (55) पुत्र भीम सिंह मंगलवार सुबह करीब छह बजे पशुओं के लिए चारा लेने गांव के ही खेतों पर गया था। चारा काटने के बाद वह गठरी सिर पर रखकर पैदल घर लौट रहा था।

रजबहे की पटरी के पास पहुंचते ही खेतों से निकलकर आए तेंदुए ने देवेंद्र की गर्दन पर झपट्टा मारा। इसी दौरान सिर पर रखी चारे की गठरी नीचे गिर गई। इसके बाद तेंदुए ने किसान के पैरों पर हमला कर उसे घायल कर दिया और खेतों की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें: सीलिंग का खौफ: 16,726 भवनों की सीलिंग के आदेश के बाद बढ़ी बेचैनी, जोन बी-सी-डी में भी सर्वे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल किसान किसी तरह पहुंचा गांव
हमले में घायल देवेंद्र किसी तरह गांव पहुंचा और ग्रामीणों को तेंदुए के हमले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास के खेतों में कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका।

सीएचसी में कराया गया उपचार
घायल किसान को परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन

दो दिन पहले भी दिखाई दिया था तेंदुआ
ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले भी दुर्वेशपुर और गांवड़ी मार्ग पर तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से ग्रामीणों और बच्चों में दहशत है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के चारे के लिए उन्हें जान जोखिम में डालकर खेतों पर जाना पड़ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी विनोद सजवाण से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed