सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   359 Roads to be Widened and Constructed

Mirzapur News: 1177 करोड़ से होगा 359 सड़कों का चौड़ीकरण और निर्माण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
359 Roads to be Widened and Constructed
विज्ञापन
जिले की पांचों विधानसभा से कार्ययोजना तैयार कर भेजा प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 359 प्रमुख क्षतिग्रस्त मार्गाें का चौड़ीकरण और निर्माण के लिए 1177 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।जिले के पांचों विधानसभा से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें सड़कों की मरम्मत के साथ ही कई मार्गों के चौड़ीकरण की भी योजना है। प्रस्ताव पास होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़काें निर्माण के साथ पुल और हेलिपैड निर्माण भी कार्ययोजना है। 359 सड़कों की लंबाई 729 किलोमीटर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार कार्ययोजना का बजट आने पर निमार्ण कार्य शुरू होगा।
नगर: दो धमार्थ मार्गों व छह अन्य मार्गों का चौड़ीकरण, 23 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, एक पक्का पुल का प्रस्ताव भेजा गया है। कुल 32 कार्य हैं। इसकी लंबाई 96 किमी है। निर्माण की लागत 180 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझवां : नौ मार्गों के चौड़ीकरण, 23 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कच्चे मार्ग पर सात सेतु बनाने का प्रस्ताव है। इसमें 39 कार्य प्रस्तावित हैं। इसकी लंबाई 82 किमी है। 157 करोड़ रुपये से इनका निर्माण होना है।
विज्ञापन
Trending Videos

छानबे : तीन मार्गों का चौड़ीकरण, 89 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पक्के मार्ग पर नौ सेतु का प्रस्ताव है। इसमें 101 कार्य होने हैं। इसकी लंबाई 223 किमी है। इनका निर्माण 339 करोड़ रुपये से होना है।
मड़िहान : एक राज्य मार्ग और दो मार्गों का चौड़ीकरण, 91 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पक्के मार्ग पर 16 सेतु, एक हेलिपैड बनेगा। इसमें 119 कार्य प्रस्तावित हैं। इसकी लंबाई 180 किमी है। निर्माण 231 करोड़ से होना है।
चुनार : चार मार्गों का चौड़ीकरण, 58 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पक्के मार्ग पर पांच सेतु, एक हेलिपैड का निर्माण होना है। इसमें 68 कार्य होने हैं। इनकी लंबाई 135 किमी है। 168 करोड़ रुपये से निर्माण होना है।


नगर में इन प्रमुख मार्गों का होगा चौैड़ीकरण
भेजे प्रस्ताव में आमघाट से शीतला मंदिर तक फोरलेन किया जाएगा। सड़क को सात मीटर से 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। तहसील चौराहे से धौरुपुर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होगा। तीन मीटर चौड़ी सड़क को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। कछवां से कटका मार्ग को पौने पांच मीटर से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।

वर्जन


पांचों विधानसभा क्षेत्र से कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भेजा गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांचों विधानसभा में 1177 करोड़ रुपये से 359 सड़कों और अन्य निर्माण कार्य की योजना तैयार की गई है, प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed