पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A truck hit a brother-in-law on his bike while he was returning after seeing off his newlyweds.

Mirzapur News: नवविवाहिता की विदाई कराकर लाैट रहे बाइक सवार जेठ को ट्रक ने मारी टक्कर, माैत

Mon, 29 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A truck hit a brother-in-law on his bike while he was returning after seeing off his newlyweds.
जिगना (मिर्जापुर)। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल के गोसाईदासपुर गांव के सामने शनिवार रात पौने 10 बजे छोटे भाई की नव विवाहिता पत्नी की विदाई कराकर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जेठ शिव शंकर (29) की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई विकलेश कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। घर पर नव विवाहिता के पहुंचने की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के पट्टीनाथपुर तलिया निवासी शिव शंकर शनिवार को परिवार के साथ अपने छोटे भाई सुनील कुमार की पत्नी की विदाई कराने भदोही के असनाव बाजार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून को सुनील की शादी हुई थी। शाम करीब सात बजे नव विवाहिता अर्चना देवी की विदाई कराई। इसके बाद नव विवाहिता और अन्य परिजन बोलेरो से, जबकि शिव शंकर अपने चचेरे भाई विकलेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था।रात पौने 10 बजे गोसाई दासपुर के पास सामने से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सर्रोई विजयपुर ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने शिव शंकर को मृत घोषित कर दिया और विकलेश को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
पिता कमला शंकर ने बताया कि बहू की विदाई के लिए 12 लोग गए थे। शिव शंकर तीन भाइयों में बड़ा था। पत्नी निर्मला और मां बिटोला का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed