{"_id":"6a417c5fe991512346047937","slug":"fire-broke-out-in-an-electronics-stores-warehouse-brought-under-control-within-six-hours-by-six-fire-brigade-vehicles-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156257-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में आग, फायर बिग्रेड की छह गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में आग, फायर बिग्रेड की छह गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा के चौबे टोला स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में लगी आग
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे टोला स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में रविवार सुबह आग लग गई। गोदाम से धुंआ निकलता देखकर मोहल्ले के लोगों ने दुकान मालिक के साथ फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक महीने पहले ही पास के ही एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गई थी।
संतोष उमर की चौबे टोला रामटेक के पास इलेक्ट्रॉनिक गोदाम है। सुबह सवा सात बजे आग लग गया। धुआं निकलता देख लोगों ने संतोष उमर को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना पर गोदाम मालिक पहुंचे। फायर बिग्रेड की भी दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। आग से लाखों रुपये का रखा कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि सुबह सवा सात बजे आग लगने की सूचना मिली। गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। 100 फीट गहराई वाले गोदाम में कई पार्ट में दीवार के ब्लॉक बनाए गए थे। इसमें अलग-अलग सामान रखे थे। दीवार के करण पानी अंदर तक पहुंचने में समस्या हो रही थी। 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। प्लास्टिक के सामान होने के कारण धुंआ निकलता रहा। मौके पर सीओ सिटी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।