सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accident in Mirzapur Nine people including child died magic van overturned hit by train

UP: मिर्जापुर में हादसे...बालक समेत नाै लोगों की मौत, कहीं मैजिक पलटा, कोई ट्रेन से कटा; बंधी में डूबा मजदूर

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए विभिन्न हादसों में नाै लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

Accident in Mirzapur Nine people including child died magic van overturned hit by train
बालक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा शुक्रवार को दो मुहिया से वापस जाते समय मैजिक वाहन में बच्चे सवार थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर आदर्श इंटर कालेज के पास मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैजिक सवार चार लोग घायल हो गए। 

loader
Trending Videos


घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डाक्टर ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। जिसके बाद अस्पताल में शहर, देहात कोतवाली के साथ महिला थाने की पुलिस को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा दोमुहिया तिराहे पर स्थित झूरी बिंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा में एक मौजिक वाहन आया था। जिस पर हलुआ व घुघुरी रखा था। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को हलुआ व घुघुरी बांटने के बाद गाड़ी खाली हो गई। 

परिजनों में मचा कोहराम

गाड़ी के वापस जाते समय उस पर बच्चे और अन्य सवार हो गए। रास्ते में विसुंदपुर आर्दश इंटर कालेज के पास मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मैजिक सवार टीकापुर निवासी सत्यम उर्फ डीएम (12), शुभम बिंद (10), रुपेश बिंद (13), अनिल कुमार (37) निवासी बेलवरिया घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलो को लेकर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डाक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार आक्रोशित हो गया। मौके पर शहर कोतवाली, देहात कोतवाली, महिला थाना पुलिस के बाद सीओ सिटी विवेक जावला मौके पर पहुंचे। परिजनों समझाकर शांत कराया गया। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि मैजिक वाहन पलटने से एक बालक की मौत हो गई।

पेड़ पर फंदे के सहारे लटके युवक समेत दो की मौत
पड़री थाना क्षेत्र के देवाही पहाड़ा गांव में शुक्रवार की रात नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका व्यक्ति मिला। परिजन उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौहा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का पेड़ पर लटका शव मिला। परिजनों ने शव को उतरवाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।

क्षेत्र के देवाही गांव निवासी जयदीप सिंह शुक्रवार की रात (45) घर के बाहर सो रहा था। रात को चीखने की आवाज आई। परिजन व अगल बगल के लोगों ने जाकर बाहर देखा तो नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे जयदीप फंदे से लटक रहा था। सूचना पड़री पुलिस को दी। 

परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। मृतक एक पुत्र का पिता बताया गया। मृतक की पत्नी पूनम सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक के भाई प्रदीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मानसिक रुप से अस्वस्थ्य था। 

थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि फंदे पर लटककर व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा की है। गांव निवासी लवकुश कुमार (22) पुत्र कमलेश कुमार का घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। पिता कमलेश कुमार ने बताया कि फंदे पर लटककर उनके पुत्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि फंदे पर लटककर युवक की मौत हो गई।

ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
चुनार थाना क्षेत्र के नुनौटी गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। नुनौटी गांव निवासी जोगिंदर (50) शुक्रवार की दोपहर में किसी कार्य के लिए अपने घर से निकला था। गांव के रेलवे लाइन पार करते समय चुनार की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से आ गया। 

रेलवे लाइन की चपेट में आने से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दिया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई।

जहरीले जंतु के काटने से बालक की मौत
मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा गांव में शुक्रवार की दोपहर बच्चों के साथ खेलते समय बालक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर अचेतावस्था में लेकर सीएचसी मड़िहान पहुंचे। जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

भदौहा गांव निवासी रमेश आदिवासी का पुत्र अमृत (10) अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अमृत को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। जिसके बाद वह दौड़कर घर पहुंचा। परिजनों को किसी जंतु के काटने की बात बताया। परिवार के लोग अमृत को पहले अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़ फूंक कराने ले गए।

स्थिति में सुधार होने की बजाय और गंभीर हो गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां देखते ही डाक्टर ने अमृत को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल अधीक्षक डा. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था।

Accident in Mirzapur Nine people including child died magic van overturned hit by train
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बंधी में नहाते समय डूबने से बालक और तालाब में मजूदर की मौत
देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना टाढ़ गांव के पास शुक्रवार की दोपहर स्कूल से घर आने के बाद बंधी में जाकर नहाते समय बालक की डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बंधी से निकालकर मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह कोल्हड़ गांव में पैर फिसलने से तालाब में डूबने से एक मजूदर की मौत हो गई।

क्षेत्र निवासी सोनू (11) पुत्र राजू गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह शुक्रवार की सुबह स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गया था। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर घर आया। घर आने के बाद वह दोस्तो के साथ गांव के बंधी के पास स्नान करने चला गया। 

स्नान करते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ स्नान कर रहे दोस्तों ने शोर मचाया। गांव में जाकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बालक को बंधी से निकालकर मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक तीन भाईयों में छोटा था। 

दूसरी घटना क्षेत्र कोल्हड़ गांव की है। गांव निवासी नान्हक चंद्र (40) ईट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह शनिवार की सुबह शौच के लिए निकला था। घर से कुछ दूर स्थित तालाब पर हाथ धोते समय फिसलकर गिर गया। घंटे भर बाद ग्रामीणों ने तालब में शव देखकर परिजनों के सूचना दिया। सूचना पर पहुंची परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच - पड़ताल किया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि बंधी में नहाते समय बालक औ तालाब में गिरने से डूब कर मजदूर की मौत हो गई।

अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर सिकिया गांव के सामने शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रेलर को चपेट में आने से मां-पुत्र की मौत हो गयी। ट्रेलर चालक पेट्रोल पंप पर गाड़ी छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया।

चंदौली जिले के नेगुरा निवासी रुची सिंह (39) पत्नी विजय सिंह अपने पुत्र कुलदीप सिंह (18) के साथ अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर जाने के लिए शुक्रवार की सुबह सिकियां मोड़ के पास खड़ी थी। इस दौरान वाराणसी से सोनभद्र को जा रही अनियंत्रित ट्रेलर ने मां-पुत्र को टक्कर मार दिया। हादसे में मां-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नारायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद भाग रहा ट्रेलर चालक आगे पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed