सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action will be taken against encroachment on tracks

Mirzapur News: पटरी पर अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against encroachment on tracks
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने लालगंज बाजार का निरीक्षण कर सड़क और पटरी पर खड़े ई-रिक्शा, टेंपो व मोटरसाइकिलों को हटाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे और बाजार की पटरी पर अवैध रूप से वाहन खड़े पाए गए। कुछ स्थानों पर दुकानों के सामने पटरी पर सामान फैलाकर कब्जा कर लिया गया था।जिससे बाजार में यातायात प्रभावित हो रहा था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों और दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और पटरी सार्वजनिक उपयोग के लिए होती है। इन स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। ऐसी स्थिति दोबारा पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को हटवाया और दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने पटरी खाली रखने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान बाजार में कुछ देर तक हलचल का माहौल बना रहा और कई वाहन चालक अपने वाहन हटाते दिखाई दिए।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed