{"_id":"69ba83b67cc2ac08ad08420d","slug":"video-eight-interstate-frauds-arrested-in-mirzapur-with-11605-mobile-phones-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिर्जापुर में 11605 मोबाइल के साथ आठ अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिर्जापुर में 11605 मोबाइल के साथ आठ अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
मिर्जापुर जिले में लालगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने तेन्दुई टोल प्लाजा के पास डीसीएम वाहन को रोककर साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले 11,605 मोबाइल फोन बरामद किए और आठ अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया। ये मोबाइल जामताड़ा गैंग को बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामदगी के साथ ही आठ बाइक और डीसीएम वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह और एसओजी टीम ने वाहन को रोका। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से बिहार के कटिहार और पूर्णिया जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अनारूल निवासी ब्रम्हाचारी हथियादिरा थाना रौतरा जनपद कटिहार, बिहार, मोहम्मद दिल फराज निवासी कौवा मोड़ सिसिया थाना बरारी जनपद कटियार बिहार, सीताबुल निवासी हथिया दियहरा थाना रौतरा जनपद कटिहार बिहार, हसीबुर रहमान निवासी बनेली थाना घाटा जनपद पूर्णिया बिहार, सबिर आलम निवासी बनेली थाना घाटा जनपद पूर्णिया बिहार, मोहम्मद अहमद निवासी हथिया डेरा थाना रौतरा कटिहार जनपद कटिहार, मोहम्मद हसन निवासी हथिया डेरा थाना रौतरा जनपद कटिहार बिहार, मोहम्मद सफीक निवासी हथिया डेरी थाना मुसिल जनपद कटिहार बिहार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हैदराबाद और आस-पास के क्षेत्रों में कमरे किराए पर लेकर पुराने मोबाइल खरीदते और उन्हें एकत्रित करते थे। इन मोबाइल के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाएं अंजाम दी जाती थीं। चोरी और लूट के मोबाइल थे, जिन्हें ट्रेस करना मुश्किल होता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी वे सात बार हजारों मोबाइल की तस्करी कर चुके हैं और उन्हें साइबर ठगों को बेच चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने पूछताछ में बताया कि उसने पिछले दो वर्षों में मजदूरी का हवाला देते हुए अपने खाते में 45 लाख रुपये अर्जित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।