सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh is dreaming of Mungerilal's sweet dreams of attaining power: Keshav Prasad

अखिलेश सत्ता प्राप्ति के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे : केशव प्रसाद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is dreaming of Mungerilal's sweet dreams of attaining power: Keshav Prasad
मां विंध्यवासिनी का दर्शन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा-सैफई तक सिमट जाएगी समाजवादी पार्टी
Trending Videos

विंध्याचल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके साथ ही मां काली, मां अष्टभुजा और भैरव का भी दर्शन कर आशीर्वाद लिए। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव पर कहा कि वे सत्ता प्राप्ति के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सपा सैफई तक सिमट जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने सपा के 40 हजार रुपये के वादे पर कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। किसी भी प्रकार के झूठे वादों में आने वाली नहीं हैं। दावा किया कि चाहे उन्हें 40 हजार के बदले 40 लाख भी मिले, तब भी प्रदेश की कोई भी महिला सपा की साइकिल का बटन नहीं दबाएगी। क्योंकि उसे मालूम है कि यदि उन्होंने साइकिल का बटन दबाया तो उनकी सुरक्षा, सुहाग की सुरक्षा, उनके राखी की सुरक्षा, परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। रसोई गैस को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्पष्ट किया कि गैस सिलिंडर में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है। यह सब अफवाह गैंग की करतूत है। जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 2014 से ही मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। इसी आशीर्वाद के बल पर भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी मां का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा और प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सुख समृद्धि की कामना की
उपमुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार लगातार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में कार्य कर रही है। वह गणेश द्वार होते हुए गर्भ गृह पहुंचे। वहां मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। कहा कि वे तो आना चाहते हैं लेकिन वीआईपी के कारण मां के भक्तों को कष्ट न हो। इसलिए नवरात्र में नहीं आते लेकिन आज इच्छा हो गई और मां ने बुला लिया तो आ गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, नितिन विश्वकर्मा, भावेश भट्ट, अमन पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, सीओ लालगंज अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।
हेलिपैड पर स्वागत
उप मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर नगर के पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर उतरा। वहां पर उनका स्वागत मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और सीडीओ विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर किया। उसके बाद वे सड़क मार्ग से विंध्याचल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed