{"_id":"69d6b71041a86fb2350ed12b","slug":"bike-rider-returning-from-wedding-hit-by-car-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151596-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शादी से लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शादी से लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री। थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर पानी टंकी के पास हाईवे पर बुधवार सुबह पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कम्हारी गांव निवासी कन्हैया लाल मौर्य (55) की मौत हो गई।
वहीं उनके भतीजे धर्मेंद्र मौर्य (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लाेगों ने पुुलिस और परिजनों को सूचना दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी कन्हैया लाल मौर्य (55) अपने भतीजे धर्मेंद्र मौर्य (26) के साथ मंगलवार की शाम को मड़िहान के कलवारी नवादा स्थित बहन के घर शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह शादी से घर लौट रहे थे।
सुबह पांच बजे पड़री थाना क्षेत्र के बरजीमुकुंदपुर पानी की टंकी के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और परिजनों ने दोनों को मंडलीय अस्पताल लेकर आए।
जहां डॉक्टर ने चाचा कन्हैया लाल मौर्य को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष पड़री राम नगीना यादव ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा करने वाली वाहन की तलाश की जा रही है।
Trending Videos