सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body of auto driver from Kashi, missing for two days, found in Ganga

Mirzapur News: दो दिन से लापता काशी के ऑटो चालक का शव गंगा में मिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Body of auto driver from Kashi, missing for two days, found in Ganga
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के दरगाह मोहल्ला स्थित हजरत बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह पर रविवार को वाराणसी से सवारी लेकर आया ऑटो चालक लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे कि मंगलवार सुबह बालूघाट गंगा किनारे शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
Trending Videos

वाराणसी के लोहता निवासी अब्दुल साहिद (23) रविवार को वाराणसी से सवारी लेकर ऑटो से हजरत बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह आया था। सवारी उतारने के बाद वह दरगाह के पास ही ऑटो खड़ी कर दी। इस बीच उसकी परिवार के लोगों से बातचीत हुई तो उसने बताया कि सवारी लेकर दरगाह आए हुए हैं। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों को फिर से फोन किए तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। सोमवार सुबह चालक के पिता व अन्य सगे संबंधी दरगाह पहुंचे तो देखा कि ऑटो दरगाह मेला क्षेत्र में एक स्थान पर खड़ा है। तलाश करने के बाद परिजन कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराए। पुलिस प्राथमिकी दर्जकर छानबीन में जुटी रही। इस दौरान मंगलवार की सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की बालूघाट के गंगा किनारे युवक का शव है। इसके बाद पुलिस पहुंची। शव को पानी से बाहर निकलवाया। परिजनों को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मेले में सवारी उतारने के बाद चालक गंगा स्नान के लिए गया होगा। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया होगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed