सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brahmins must unite to eradicate evils.

Mirzapur News: ब्राह्मणों को एकजुट होकर कुरीतियों को मिटाना होगा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Brahmins must unite to eradicate evils.
बघेड़ाकला में परशुराम जयंती पर मौजूद लोग।-सोशल मीडिया। - फोटो : सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
मिर्जापुर। विभिन्न संगठनों की तरफ से रविवार को छानबे व सीखड़ ब्लॉक में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के बाद विचार गोष्ठी कर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होकर कुरीतियों को मिटाना होगा।
Trending Videos

जिगना, छानबे के बघेडाकला स्थित पंचायत भवन में रविवार देर रात तक परशुराम जयंती पर देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। इससे पहले वक्ताओं ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम का अवतार अधर्म के नाश के लिए हुआ था। कहा वे भगवान शिव के सच्चे भक्त थे। राजेंद्र तिवारी ने कहा कि कई ग्रंथों में उल्लेख है कि परशुराम जी शिव एवं बिष्णु जी के संयुक्त अवतार थे। वे आज भी तपस्या में लीन हैं। इस अवसर पर श्रीनाथ तिवारी, मुरलीधर तिवारी, बंशीधर तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, मनीष तिवारी, सुशील तिवारी, विजय पांडेय, मुन्नन तिवारी, अजय पांडेय आदि रहे। इस मौके पर बंटी तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीखड़: सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में नव चेतना वैदिक संस्थान में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय ने किया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ गणेश शास्त्री ने परशुराम के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। संस्था के उपाध्यक्ष पंडित कृष्णानंद चौबे ने कहा कि ब्राह्मणों को एक होकर देश में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के संघर्ष कराना होगा। मुख्य अतिथि डा. विजय कुमार शुक्ला ने सभी विप्र बंधुओं को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। नव चेतना फाउंडेशन के सीईओ सौरभ कुमार पांडेय ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार उपाध्याय, स्नेहा द्विवेदी, सुनील कुमार उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed