सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी में 11 की मौत: बचने के लिए चीखते रहे लपटों में घिरे कार सवार; धधकती आग के सामने बेबस हो गए बचाने आए लोग

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 11:23 AM IST
सार

मिर्जापुर में ट्रेलर से टकराने के बाद बोलेरो में आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, ब्रेक फेल होने पर ट्रेलर ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी, इसके बाद ट्रेलर ट्रक से भिड़ गया। इसी बीच पीछे से आई बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई। बोलेरो सवार मुंडन करा कर मैहर से आ रहे थे। हादसे में नौ लोग तो जिंदा जल गए।

विज्ञापन
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
Road Accident in Mirzapur - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार देर रात एक कार के ट्रेलर से टकराने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार नौ लोग जिंदा जल गए। इसी तरह स्विफ्ट कार पर सवार जय प्रकाश (26) की मौत हुई है। 


जयप्रकाश सोनभद्र के परसिया दुबे रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले थे। ट्रक के एक खलासी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल हुई है। मिर्जापुर के डीएम पवन कुमार गंगवार ने हादसे में 11 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरुण सिंह का परिवार नौ साल के बेटे शिव का मुंडन कराने बोलेरो से मैहर गया था। परिवार मैहर से मिर्जापुर लौट रहा था। बोलेरो में पंकज सिंह, बीना, वंदना, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकय, सोनम सवार थे। विष्णु बोलेरो चला रहा था।
Trending Videos
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मध्य प्रदेश की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रेलर का ब्रेक बुधवार की रात अचानक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित ट्रेलर ने वाराणसी नंबर की स्विफ्ट कार में टक्कर मारी और उसे रौंदते हुए एक ट्रक से जा भिड़ा। इस बीच रीवा की तरफ से आई बोलेरो पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। इससे जोरदार धमाका हुआ और बोलेरो में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पिचक गई और उसमें सवार लोग फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली की बोलेरो सवार नौ लोग जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने ड्रमंडगंज पुलिस को सूचना दी। डीएम और एसपी के साथ सीओ लालगंज अमर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। घंटों की मशक्कत के बाद बोलेरो की आग पर काबू पाया गया। 
 
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, आग में जली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडन करा कर मैहर से आ रहे थे बोलेरो सवार, लपटों ने रोका राहत कार्य
जिगना थाना इलाके के रामपुर गांव निवासी अरुण सिंह का परिवार मुंडन के लिए मैहर गया था, लेकिन उन्हें क्या पता था रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी। सभी लोग मैहर से लौट रहे थे। अरुण के पुत्र शिव (9) का मुंडन करने के लिए परिवार के लोग बुधवार सुबह बोलेरो से मैहर गए थे। 

 
विज्ञापन
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडन कार्यक्रम करने के बाद शाम को मैहर से घर लौट रहे थे। बोलेरो में शिवा, पंकज सिंह, बीना, बंदना, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकेय, सोनम आदि सवार थे। बोलेरो विष्णु चला रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed