{"_id":"6aa380f82c9b0f3e64029555","slug":"constable-suspended-for-making-false-complaint-about-delay-in-granting-leave-in-mirzapur-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: छुट्टी मिलने में देरी करने की झूठी शिकायत करने वाला सिपाही निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: छुट्टी मिलने में देरी करने की झूठी शिकायत करने वाला सिपाही निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई
Fri, 11 Sep 2026 09:48 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:48 AM IST
सार
बच्चे के इलाज के लिए छुट्टी न मिलने की झूठी शिकायत करने वाला सिपाही निलंबित किया गया। शिकायत मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जिसके बाद आरोप झूठ निकला।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर में जन्माष्टमी पर विंध्याचल थाने में तैनात सिपाही ने थानाध्यक्ष पर छुट्टी देने में देरी करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि समय से छुट्टी न मिलने पर वह बच्चे का इलाज नहीं करा सका। सिपाही ने मामले से पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और एडीजी को अवगत कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच सिपाही का आरोप झूठ निकला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विंध्याचल थाने में तैनात बिहार के आरा निवासी सिपाही मंजय सिंह ने चार सितंबर को जन्माष्टमी पर पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, एडीजी को फोन कर बताया कि उसे छुट्टी देने में देरी की गई। इसके चलते वह समय से घर पहुंच कर बच्चे का इलाज नहीं करा सका। इस कारण उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की जांच का आदेश दिया। सिपाही के आरोपों की जांच की गई। जांच पता चला कि सिपाही ने छुट्टी न मिलने के कारण बच्चे के मौत का लगाया गया आरोप गलत है।
विज्ञापन
विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सिपाही ने तीन सितंबर को छुट्टी के लिए आवेदन किया था। चार सितंबर से तीन दिन की छुट्टी दी गई थी। चार सितंबर की सुबह छुट्टी पर जाने के बाद दोपहर में अधिकारियों को फोन कर छुट्टी न मिलने से समय से उपचार न होने से बच्चे के मौत होने का आरोप लगाने लगाया था।