मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो व्यक्तियों की मौत से परिवार में कोहराम
मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज की ओर से आ रही एक कार ने पीछे से बाइक सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौक के अंतर्गत मिर्जापुर- प्रयागराज हाईवे मार्ग पर स्थित प्रस्तावित वृद्ध आश्रम के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार व्यक्तियों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। क्षेत्र भ्रमण कर लो लौट रहे नगर विधायक ने घायलों को आनन- फानन मंडलीय अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं गंभीर अवस्था में दूसरे व्यक्ति को बनारस रेफर किया गया। इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौक के अंतर्गत मिर्जापुर- प्रयागराज हाईवे मार्ग पर स्थित प्रस्तावित वृद्धाश्रम के पास हादसा हुआ। प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पीछे से टक्कर मारते हुए कार मिर्जापुर की ओर भाग गई।
इसे भी पढ़ें; रॉड से वार कर युवक की हत्या: जौनपुर में पीट-पीटकर युवक को मार डाला, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र क्षेत्र में भ्रमण कर अपने निवास की ओर लौट रहे थे, सड़क किनारे जमीन पर गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति दिखे तो अपनी गाड़ी से घायलों को मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र चिकान टोला निवासी भारत पाल (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दीनू पाल (45) निवासी चिकान टोला को बनारस रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विंध्याचल पुलिस ने बनारस व मिर्जापुर में हुई व्यक्तियों की मौत के बाद शवों को कब्जे में लेकर अलग- अलग पंचनामा भरकर मोर्चरी हाउस भेज दिए गया। दो लोगों की मौत की सूचना से मोहल्ले में मातम पसरा है।
थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास कार व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। इलाज के दौरान दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। बनारस व मिर्जापुर अलग-अलग पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।